राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय जुब्बल में मनाया सड़क सुरक्षा दिवस
संवाद न्यूज एजेंसी
रोहड़ू। राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय जुब्बल में शनिवार को सड़क सुरक्षा दिवस समारोह का आयोजन किया गया है। इसकी अध्यक्षता कार्यकारी प्रधानाचार्य रमा चंदेल ने की। कार्यक्रम में सड़क सुरक्षा पर नारा लेखन, चित्रलेखन, भाषण, प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता का आयोजन भी किया गया। दिनेश चौहान ने विद्यार्थियों को सड़क सुरक्षा का महत्व से अवगत करवाया। इसके बाद विद्यार्थियों ने रैली निकालकर लोगों को सुड़क सुरक्षा के प्रति जागरूक किया। नारा लेखन स्पर्धा में प्रांजल ने प्रथम, काजल ने द्वितीय और सपना ने तृतीय स्थान हासिल किया। चित्र लेखन स्पर्धा में मीनाक्षी ने पहला, नीतिका ने दूसरा और सानिया ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। भाषण प्रतियोगिता में मन्नत ने प्रथम, काजल ने द्धितीय और अवंतिका ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। प्रश्नोत्तरी स्पर्धा में इंदिरा सदन की मन्नत, आरुषि और मन्नत ने पहला स्थान हासिल किया। सरोजनी सदन की अवंतिका, जीविका और नव्या दूसरे स्थान पर रहीं। लक्ष्मी सदन की ख्याति, इशिता और इशिता छाजटा ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। निबंध लेखन में ख्याति ने पहला स्थान हासिल किया। इस मौके पर स्कूल के मीडिया प्रभारी भूपेंद्र मस्ताना भी उपस्थित रहे।