फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur Bushahar News: एक दशक में अढ़ाई किलोमीटर सड़क ही बना पाया लोक निर्माण विभाग

विज्ञापन
विज्ञापन
विभाग की लापरवाही से दस सालों के बाद भी चैलेंग बावड़ी-ग्रांगे-पूजे मार्ग का निर्माण कार्य अधर में
विज्ञापन

छह गांवों की 1,800 की आबादी को सड़क का इंतजार, जताया रोष
संवाद न्यूज एजेंसी

भावानगर (किन्नौर)। जिला किन्नौर के निचार खंड के तहत चैलेंग बावड़ी से ग्रांगे-पूजे सड़क का निर्माण कार्य एक दशक के बाद भी अधूरा है। हैरानी इस बात की है कि अढ़ाई किलोमीटर सड़क का निर्माण कार्य विभाग एक दशक में भी पूरा नहीं कर पाया है। अभी भी करीब डेढ़ किलोमीटर सड़क का निर्माण होना शेष है। इस वजह से छह गांवों की 1,800 की आबादी परेशानियां झेलने को मजबूर हैं। जानकारी के मुताबिक वर्ष 2014 में तत्कालीन कैबिनेट मंत्री जगत सिंह नेगी ने मार्ग का शिलान्यास किया था। इससे ग्रामीणों में खुशी की लहर थी। लोगों को उम्मीद थी कि सड़क सुविधा से जुड़ने के बाद उन्हें नगदी फसलों को मंडियों तक पहुंचाने में आसानी होगी, जिससे उनकी आर्थिकी भी सुदृढ़ होगी, लेकिन एक दशक बीतने के बाद भी सड़क का निर्माण कार्य सिरे नहीं चढ़ पाया है। करोड़ों के बजट के बावजूद भी अढ़ाई किलोमीटर लंबी सड़क का निर्माण कार्य लोक निर्माण विभाग पूरा नहीं कर पाया है। अभी भी करीब डेढ़ किलोमीटर सड़क का कार्य होना शेष है। सड़क से ग्रादे, ग्रांगे, पूजे, पेलारिंग, रालपा और बरनाला गांव के करीब 1,800 बाशिंदों को लाभ मिलना है। प्रधान निचार पंचायत अधिवक्ता राजपाल नेगी ने बताया कि बीते वर्ष 2023 कैबिनेट मंत्री निचार दौरे पर आए थे, उस समय मांग उठाई गई थी कि सड़क का निर्माण कार्य पूरा किया जाए। इसके साथ ही की मैटलिंग और टारिंग सहित अन्य कार्य भी किए जाए, लेकिन आज तक इसको लेकर कोई सुनवाई नहीं हो रही है। महिला मंडल निगानी अध्यक्ष ज्ञान देवी नेगी, महिला मंडल ग्रांगे अध्यक्षा कृष्णा नेगी, महिला मंडल ग्रांगे अध्यक्ष कांति नेगी, महिला मंडल पेलारिंग अध्यक्ष सविता पायलस, महिला मंडल काश्पो अध्यक्ष रंजू नेगी सहित अन्यों ने कहा कि क्षेत्र में सेब, आलू, माह और राजमाह सहित अन्य नकदी फसलों का भारी उत्पादन होता है, लेकिन सड़क सुविधा न होने के कारण फसल को मंडियों तक पहुंचाने में परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने सरकार और लोक निर्माण विभाग से जल्द सड़क सुविधा से जोड़ने, मैटलिंग और टारिंग का कार्य करने की मांग उठाई है, जिससे हजारों लोगों को राहत मिल सके।

कोट्स
लोगों की निजी भूमि आने के कारण निर्माण कार्य में बाधा आ रही है। जैसे ही ग्रामीण एनओसी देते हैं, तो मार्ग का निर्माण कार्य सिरे चढ़ाया जाएगा।
ज्ञान ठाकुर, एसडीओ, लोक निर्माण विभाग भावानगर
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें