मराथू व लोहट गांव के ग्रामीण एक किलोमीटर दूर से पीठ पर ला रहे पानी
संवाद न्यूज एजेंसी
कोटखाई(रोहड़ू)। थरोला पंचायत के अंतर्गत मराथू और लोहट गांव की पेयजल योजना पिछले एक महीने से अवरूद्ध हो रही है। इस कारण ग्रामीणों को पेयजल किल्लत से जूझना पड़ रहा है। मराथू स्कूल के बच्चो को भी पीने का पानी नहीं मिल रहा है। ग्रामीण प्रशासन से बार-बार समस्या के समाधान की गुहार लगा रहे है, लेकिन का निपटारा नहीं हुआ। ग्रामीणों को एक किलोमीटर दूर से पानी पीठ पर ढोकर ला लाना पड़ रहा है। ग्रामीण रोशन लाल, रजत जिंटा, दुर्गा सिंह दीवान और निशा शर्मा ने बताया कि गांव की पेयजल सप्लाई लगातार अवरूद्ध हो रही है। उन्होंने प्रशासन से गुहार लगाई है कि पीने के पानी की व्यवस्था करे। इसके अलावा पुरानी पाइप लाइन को दुरुस्त करके गांव को पुरानी टाऊ वाली पेयजल स्कीम से भी जोड़ा जाए।जल शक्ति विभाग के सहायक अभियंता कल्याण सिंह दुल्टा ने बताया कि सड़क निर्माण के कारण पाईपें क्षतिग्रस्त हो रही है। इस कारण पेयजल सप्लाई बाधित हो रही है।