फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur Bushahar News: रामपुर में 10 घंटे बिजली रही बाधित, गर्मी ने तपाया

Sat, 15 Jun 2024 11:12 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर बुशहर
विज्ञापन
विज्ञापन
बैंक, दफ्तरों में भी प्रभावित हुए काम, तपती घूप में चक्कर काटते रहे लोग
विज्ञापन


बीते एक सप्ताह से विद्युत के अघोषित कट की मार भी झेल रहे लोग
संवाद न्यूज एजेंसी
रामपुर बुशहर। अखाड़ा परिसर रामपुर और आसपास के क्षेत्र में शनिवार को विद्युत आपूर्ति 10 घंटे ठप रही। इस दौरान बैंक, साइबर कैफे, सरकारी दफ्तरों और दुकानों में कार्य प्रभावित रहे। बत्ती गुल होने से लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ा। शुक्रवार देर रात को रामपुर के अखाड़ा परिसर और साथ लगते क्षेत्र में बत्ती गुल हो गई। स्थानीय लोगों ने बताया कि रात को ट्रांसफार्मर में धमाका हुआ और बिजली चली गई। बिजली न होने से लोगों को प्रचंड गर्मी में रातभर परेशान होना पड़ा। वहीं शनिवार को भी दोपहर तक बिजली न आने से खासी परेशानी झेलनी पड़ी। स्थानीय खेमराज नेगी, उदय, रवि महाजन, विपिन शर्मा, तिलक राज, ओमकार, नवीन और पूजा ने बताया कि बिजली आपूर्ति बाधित होने से कई काम रूक गए है। शनिवार को करीब 12:45 बजे विद्युत आपूर्ति बहाल हुई और लोगों ने राहत की सांस ली। बता दें कि रामपुर शहर में बीते एक सप्ताह से बिजली के अघोषित कट भी लग रहे हैं। इससे लोगों को प्रचंड गर्मी में परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।
कोट

दो ट्रांस्फार्मर में तकनीकी समस्या आ गई थी। शनिवार को ट्रांस्फार्मर ठीक करके दोपहर तक बिजली आपूर्ति बहाल कर दी गई।
राजेश मुखिया, सहायक अभियंता, रामपुर विद्युत बोर्ड
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें