फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur Bushahar News: 22 जनवरी को राममय होगा रामपुर बुशहर

विज्ञापन
विज्ञापन
रामलीला क्लब के सौजन्य से भव्य झांकी का होगा आयोजन
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

रामपुर बुशहर। श्री राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा के शुभ अवसर पर रामपुर बुशहर में रामलीला क्लब रामपुर के सौजन्य से भव्य आयोजन किया जाएगा। इसको लेकर रविवार को रामलीला क्लब रामपुर की बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया। इसमें फैसला लिया गया कि 22 जनवरी को रामलीला क्लब की ओर से रामपुर में श्रीराम दरबार की भव्य झांकी निकाली जाएगी। क्लब ने रामपुर बाजार के सभी दुकानदारों से भी अपील की है कि इस दिन झांकी में भगवान श्रीराम का स्वागत दुकानों के सामने दीपक जलाकर करें और श्री राम का आशीर्वाद प्राप्त कर ऐतिहासिक पल के गवाह बने। बैठक में ध्रुव शर्मा महासचिव रामलीला क्लब रामपुर, हितेश हनी बबलू, राहुल चड्ढा, योगराज सोनी, साहिल अब्रॉल, दीक्षित शर्मा, अंश मित्तल, क्षितिज शर्मा और अभिषेक गुप्ता सहित अन्य सदस्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें