संवाद न्यूज एजेंसी
रामपुर बुशहर। सदाबहार स्टेडियम ननखड़ी में वीरवार को मंडी लोकसभा सीट से कांग्रेस प्रत्याशी विक्रमादित्य सिंह जनसपंर्क रैली में शिरकत करेंगे। इस दौरान विक्रमादित्य सिंह जनता को संबोधित करेंगे। ब्लॉक कांग्रेस की ओर से ननखड़ी के सदाबहार स्टेडियम में स्वागत एवं अभिनंदन समारोह का आयोजन किया जाएगा। समारोह में उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्रिहोत्री विशेष रूप से मौजूद रहेंगे। इससे पहले 28 मई को ननखड़ी में भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा विजय संकल्प रैली को संबोधित कर चुके हैं। वहीं अब विक्रमादित्य सिंह भी यहां जनसभा करेंगे।