संवाद न्यूज एजेंसी
रामपुर बुशहर। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला झाकड़ी में आयोजित चिल्ड्रन साइंस कांग्रेस में सिग्मा स्कूल ऑफ साइंस के विद्यार्थियों ने प्रतिभा का लोहा मनवाया है। चिल्ड्रन साइंस कांग्रेस की विभिन्न स्पर्धाओं में स्कूल के विद्यार्थियों ने भाग लिया। इसमें प्रश्नोत्तरी, एक्टिविटी, मॉडल और मैथ ओलंपियाड एक्टिविटी में बच्चों ने भाग लिया। सिग्मा स्कूल ऑफ साइंस ने प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। सीनियर सेकेंड्री क्विज में सिग्मा स्कूल की निधि और ध्रुव ठाकुर प्रथम रहे। वरिष्ठ प्रश्नोत्तरी में सिग्मा स्कूल की रितुल टंडन और पार्थ ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। ये विद्यार्थी अब जिला स्तर पर होने वाली स्पर्धा में रामपुर जोन का प्रतिनिधित्व करेंगे। वहं मॉडल में सिग्मा स्कूल जमा दो के छात्र रिप्पल ठाकुर ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। इनका चयन भी जिला स्तर की प्रतियोगिता के लिए हुआ है। मैथ ओलंपियाड में सिग्मा स्कूल की जमा दो की छात्रा गुनगुन ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। गुनगुन भी जिला स्तर की प्रतियोगिता में प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगी। स्कूल के महाप्रबंधक अतुल टंडन और प्रधानाचार्य राकेश कुमार ने सभी बच्चों और अध्यापकों को बधाई दी। उन्होंने बच्चों को जीवन में लक्ष्य साधकर आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया। अतुल टंडन ने जितने वाले सभी विद्यार्थियों को वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह में कैश प्राइज देने की घोषणा की।