फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur Bushahar News: मजदूरों ने एचपीपीसीएल कार्यालय रिकांगपिओ का किया घेराव

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

रिकांगपिओ (किन्नौर)। शोंगटोंग कड़छम परियोजना में कार्यरत मजदूरों को पांच महीने से वेतन नहीं मिलने के विरोध में इंटक के बैनर तले मजदूरों ने एचपीपीसीएल कार्यालय का घेराव किया। इस दौरान रिकांगपिओ में आक्रोश रोष रैली निकाल कर कंपनी के खिलाफ जमकर नारेबाजी भी की गई।

बड़ी संख्या में मजदूरों ने धरना-प्रदर्शन और रैली में भाग लिया। एचपीपीसीएल कार्यालय रिकांगपिओ का घेराव करने के बाद मजदूरों ने महाप्रबंधक को चेतावनी देते हुए कहा कि जल्द पटेल कंपनी में ठेकेदार के माध्यम से कार्यरत मजदूरों का वेतन जारी किया जाए। इंटक जिला अध्यक्ष किन्नौर मान चंद ने रैली को संबोधित करते हुए कहा कि पटेल कंपनी में कार्यरत कई मजदूरों को पांच महीने से वेतन नहीं मिला है।
विज्ञापन


तीन दिन से मजदूर प्रदर्शन कर रहे हैं लेकिन अभी वेतन देने में आनाकानी कर रही है। उन्होंने चेताया कि जब तक कंपनी ठोस नीति बनाकर मजदूरों को वेतन नहीं देती है, तब तक आंदोलन जारी रहेगा। उन्होंने बताया कि एचपीपीसीएल के महाप्रबंधक ने मजदूरों को एक माह का वेतन देने का बात की है लेकिन इंटक का कहना है कि मजदूरों को पांच महीने का वेतन एक साथ दिया जाए।

मजदूरों की वेतन की समस्या को लेकर इंटक के राज्य अध्यक्ष कुलवंत नेगी, इंटक जिला अध्यक्ष किन्नौर मान चंद नेगी, यूनियन प्रधान ज्ञान प्रकाश ने पटेल कंपनी के अधिकारी संजय शर्मा और एचपीपीसीएल के महाप्रबंधक खेम सिंह ठाकुर दिन भर बैठक में हल निकालने का प्रयास किया।
विज्ञापन


कंपनी का कहना है कि एक महीने का वेतन एक दो दिन में दे दिया जाएगा लेकिन इंटक के नेताओं ने पांच महीने का वेतन एक साथ देने की मांग की। इस वजह से बैठक का कोई समाधान नहीं हो पाया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें