फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur Bushahar News: लंबित मांगों को लेकर गरजे कामगार

विज्ञापन
विज्ञापन
रामपुर बुशहर। झाकड़ी में लंबित मांगें पूरी नहीं होने के कारण कामगारों ने परियोजना प्रबंधन के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। मंगलवार को मजदूरों ने परियोजना प्रबंधन के खिलाफ नारेबाजी की और जल्द समस्याओं का समाधान मांगा। सतलुज जल विद्युत निगम कॉन्ट्रेक्ट वर्कर्स यूनियन 1,500 मेगावाट नाथपा झाकड़ी 22 जून को दिए गए मांगपत्र पर यूनियन से बातचीत न करने पर रोष जताया है।
विज्ञापन


सीटू जिला अध्यक्ष कुलदीप सिंह, रणजीत ठाकुर, यूनियन अध्यक्ष गुरदास और महासचिव कामराज ने कहा कि परियोजना प्रबंधन द्वारा मांगें पूरी नहीं की जा रही हैं। इसके अलावा मजदूरों के लिए पदोन्नति नीति बनाकर मजदूरों की पदोन्नति दी जाए, परियोजना कार्यरत समस्त मजदूरों का सामूहिक बीमा किया जाए, परियोजना में कार्यरत समस्त मजदूरों को काम के आधार पर पद दिया जाए।

वहीं परियोजना में कार्यरत समस्त मजदूरों को हिमपेस्को के तर्ज पर 22,000 रुपये वर्दी भत्ता दिया जाए। मजदूरों को 500 रुपये वर्दी धुलाई भत्ता देने, आवास मुहैया करवाने, परियोजना कार्यरत मजदूरों को, जो परियोजना की बसों से यात्रा नहीं करते, उन्हें रामपुर हाइड्रो पावर प्रोजेक्ट 412 की तर्ज पर यात्रा भत्ता देने, परियोजना में कार्यरत मजदूरों को जो कुशवा और सर्जशाफ्ट से झाकड़ी के लिए आते हैं, उनके लिए बस का प्रावधान करने की मांग उठाई है। संघ ने कहा कि परियोजना में कार्यरत मजदूरों की मृत्यु या सेवानिवृत्ति पर उसके परिवार के सदस्य को 412 मेगावाट की तर्ज पर रोजगार दिया जाए।
विज्ञापन


मजदूर नेताओं ने कहा वर्ष 2023 के 7 महीने समाप्त होने को है लेकिन नाथपा साइड के मजदूरों को अभी तक 2022 का बोनस और लीव सेलरी नहीं मिली है, जो कि गैरकानूनी है। यूनियन ने चेताते हुए कहा कि अगर जल्द ही उनकी मांगों पर गौर नहीं किया गया तो उग्र आंदोलन किया जाएगा। प्रदर्शन में राजकुमार, विद्या, निशा, राकेश, पार्वती, सूरम लाल बांश्टू, राजेंद्र भंडारी, राजेश और देवेंद्र सहित अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें