फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur Bushahar News: हाइड्रो प्रोजेक्ट के खिलाफ बरी के ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
संपर्क मार्ग के बीचोंबीच पैन स्टाॅक लगाने पर जताया रोष, जमकर की नारेबाजी
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
भावानगर (किन्नौर)। निचार उपमंडल की बरी पंचायत के तहत निर्माणाधीन पांच मेगावाट सोल्डिंग हाइड्रो प्राइवेट लिमिटेड के संपर्क मार्ग के बीचोंबीच पैन स्टाॅक लगाने सहित अन्य मुद्दों को लेकर प्रदर्शन किया। क्षेत्र के लोगों में सिंचाई के साथ-साथ पीने के लिए उपयोग होने वाले गोटारंग नाले के पानी को अवैध रूप से पैन स्टॉक को जोड़ने को लेकर भी भारी रोष है। ग्रामीणों ने कंपनी और लोक निर्माण विभाग के प्रति रोष प्रकट करते हुए रविवार को धरना और प्रदर्शन किया। लोगों ने ग्रामसभा के माध्यम से शासन प्रशासन को अवैध कार्य पर कार्रवाई करने की मांग की है। पंचायत प्रधान बरी छुनिद डोलमा जिंटू ने कहा कि ग्राम पंचायत बरी के अंतर्गत निर्माणाधीन 5 मेगावाट परियोजना सोल्डिंग हाइड्रो प्राइवेट लिमिटेड बिना पंचायत और ग्रामीणों के सहमति से गोटारंग नाले को डायवर्ट किया है। कंपनी प्रबंधन ने बिना एनओसी के करीब 60 मीटर सड़क को खोद कर पेन स्टॉक बिछाने का कार्य कर रही है। कंपनी पेन स्टॉक को संपर्क मार्ग में अवैध रूप से बिछाने का काम कर रही है जबकि पहले यह कार्य दूसरे स्थान से स्वीकृत था। उन्होंने कंपनी को चेतावनी देते हुए कहा कि कंपनी पहले से स्वीकृत जगह से ही पेन स्टॉक को बिछाए अन्यथा पंचायत और ग्रामीण न्यायालय जाने के मजबूर होंगे। संघर्ष कमेटी के अध्यक्ष पवन नेगी और पूर्व प्रधान बरी पंचायत योगराज ने बताया कि परियोजना की मनमानी और अवैध रूप से हो रहे कार्य पर आने वाले समय में पूरा गांव सड़कों पर उतरेगी। बरी में इसको लेकर विशेष ग्रामसभा बैठक आयोजित की गई। इसमें ग्रामीणों ने दोनों अवैध कार्यों को प्रबंधन को तुरंत रोकने के बारे में प्रस्ताव पास किया है। इसकी प्रतिलिपि भी राजस्व मंत्री जगत सिंह नेगी और उपायुक्त किन्नौर को भी लिखा गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें