रामपुर बुशहर। आजादी के 75 साल पूरे होने के उपलक्ष्य में आजादी का महोत्सव के अनुरूप अंगदान महोत्सव नाम से जागरुकता अभियान को चलाया जा रहा है। इसके तहत नाथपा झाकड़ी हाइड्रो पावर स्टेशन स्थित सताद्री में प्रमुख मनोज कुमार ने अधिकारियों और कर्मचारियों को शपथ दिलाई।
उन्होंने संदेश दिया कि स्टेशन विद्युत उत्पादन के क्षेत्र में रिकाॅर्ड बना रहा है। सभी अंगदान महादान में अपनी भूमिका को अग्रणीय रखें, जिससे जरूरतमंदों को नया जीवन मिल सके। इस अवसर पर कार्यकारी निदेशक (मानव संसाधन) प्रवीन सिंह नेगी ने परियोजना प्रमुख मनोज कुमार काे नए दायित्व के लिए शुभकामनाएं दीं।