संवाद न्यूज एजेंसी
रोहड़ू। प्रियरंजन चौहान ने परिवहन निगम रोहड़ू डिपो के नए क्षेत्रीय प्रबंधक का कार्यभार संभाल लिया है। इससे पहले पद पर रहे राजेंद्र शर्मा के सेवानिवृत्त के बाद उन्हें यह जिम्मेदारी मिली है। प्रिय रंजन चौहान शिमला दुर्गम क्षेत्र डोडरा क्वार के जिस्कून गांव के रहने वाले हैं। इससे पहले वह तीन साल के कार्यकाल में सोलन और कुल्लू में सेवाएं दे चुके हैं। रोहड़ू में पदभार संभालने के बाद उन्होंने कहा कि परिवहन निगम के विभिन्न रूटों पर सुचारू एवं बेहतर परिवहन सेवाएं देना उनकी प्राथमिकता रहेगी। इसके लिए डिपो में मौजूदा संसाधनों का उचित ढंग से प्रयोग किया जाएगा।