फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur Bushahar News: 65 वर्षों के बाद लक्ष्मी नारायण मंदिर काशापाट की होगी प्राण प्रतिष्ठा

विज्ञापन
विज्ञापन
देवता साहिब लक्ष्मी नारायण मझगांव और मनसा माता मुनिश की अगुवाई में होगा आयोजन
विज्ञापन

आज से चार दिनों तक चलेगा धार्मिक अनुष्ठान, 18 को होगा शिखा पूजन, आठ हजार लोग बनेंगे साक्षी
संवाद न्यूज एजेंसी
डंसा (रामपुर बुशहर)। लक्ष्मी नारायण मंदिर काशापाट की प्राण प्रतिष्ठा 65 वर्षों के बाद हो रही है। रामपुर उपमंडल की दुर्गम पंचायत काशापाट की लक्ष्मी नारायण मंदिर समिति और समस्त ग्रामवासियों के संयुक्त तत्वाधान में वीरवार से 19 नवंबर तक मंदिर प्रतिष्ठा कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। कार्यक्रम के दौरान पहले दिन वीरवार को मंदिर समिति द्वारा जाइयों और भांजुओं का स्वागत किया जाएगा। शुक्रवार शाम पांच बजे देवता साहिब लक्ष्मी नारायण मझगांव और मनसा माता मुनिश का मेजबान लक्ष्मी नारायण काशापाट और मंदिर समिति द्वारा धार्मिक परंपरा के अनुरूप स्वागत किया जाएगा। इसी दिन 5:30 बजे छमलछणी होगी। शनिवार 18 नवंबर सुबह 11:00 बजे शिखा पूजन कार्यक्रम की परंपरा निभाई जाएगी। रविवार 1:00 बजे देवी-देवताओं की विदाई के साथ धार्मिक अनुष्ठान संपन्न होगा। मंदिर समिति काशापाट के प्रधान सुरेश बिष्ट और सचिव तिलक राज ने बताया कि मंदिर निर्माण कार्य में ग्रामवासियों सहित सभी स्वंयसेवी संस्थाओं का मंदिर समिति को भरपूर सहयोग मिला है। इसकी बदौलत से यह संभव हो सका है। मंदिर निर्माण कार्य में 15 से 20 लाख का खर्च आया है। उन्होंने कहा कि करीब 65 साल के अंतराल के बाद मंदिर प्राण-प्रतिष्ठा कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है। भविष्य में पुराने मंदिर का जीर्णोद्धार करवाकर महायज्ञ किए जाने की मंदिर समिति कार्य योजना तैयार करेगी। प्रतिष्ठा कार्यक्रम में सात से आठ हजार लोगों के शामिल होने की संभावना है। मंदिर समिति के अध्यक्ष सुरेश बिष्ट, सचिव तिलक राज, कारदार सुरेंद्र, विकेश, नरेश, सुधीर, चुनी लाल, कैलाश, सुभाष और अशोक ने कहा कि प्रतिष्ठा कार्यक्रम को लेकर तैयारियां पूरी हो चुकी है। उन्होंने सभी लोगों से धार्मिक अनुष्ठान में बढ़चढ़ कर भाग लेने का आग्रह किया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें