फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur Bushahar News: जय श्रीराम के जयघोष से गूंजा किन्नौर

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


सांगला (किन्नौर)। जिला किन्नौर के विभिन्न मंदिरों में श्रीराम मंदिर की प्राण-प्रतिष्ठा कार्यक्रम धूमधाम से मनाया गया। इस दौरान जय श्रीराम के जयघोष खूब लगे और क्षेत्र राममय हो गया। मां चंडिका देवी कोठी, बद्रीनारायण बटसेरी, बद्रीनाथ कामरू, ईष्ट देवता कासू राजेश रिब्बा, मां उषा देवी सहित जिले के विभिन्न मंदिरों में पूजा पाठ का दौर चला। प्रधान रक्षम सुशील नेगी, पूर्व वन निगम उपाध्यक्ष सूरत नेगी, जिला अध्यक्ष यशवंत सिंह नेगी, जिला महामंत्री चंद्रपाल नेगी, संजय नेगी, किशोर निहाल चारस, देवा चारस, जीतराम नेगी, सुभाष नेगी, सुभाष छोरज्ञा, मदन नेगी, बीरबल लोक्टस ने कहा कि अयोध्या में रामलाल की प्राण-प्रतिष्ठा कार्यक्रम में विभिन्न मंदिरों सहित घरों में पूजा अर्चना एवं दीप जलाकर जश्न मनाया गया। वहीं भारत तिब्बत सीमा पुलिस बल और सेना के जवानों ने भी मंदिरों में पूजा-अर्चना की और खुशी जाहिर की।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें