संवाद न्यूज एजेंसी
चौपाल (रोहडू)। नगर पंचायत चौपाल की वार्ड संख्या छह में सदस्य पद के लिए हो रहे मध्यावधि चुनाव में इस बार तिकोना मुकाबला है। इस बार चुनाव में शिव लाल पुत्र मिरजू, नवीन कुमार पुत्र रघुवीर सिंह, और आनंद प्रकाश पुत्र ओम प्रकाश चुनावी मैदान में है। नाम वापसी के आखिरी दिन सिर्फ एक उम्मीदवार बबीता देवी ने अपना नाम वापस लिया। निर्वाचन अधिकारी एवं एसडीएम चौपाल नारायण चौहान ने कहा कि कि सदस्य पद के तीन उम्मीदवार चुनाव लड़ रहे हैं। इनहें चुनाव चिह्न जारी कर दिए गए हैं। उन्होंने कहा कि नगर पंचायत चौपाल में 5 नवंबर को मतदान होगा और 115 मतदाता मताधिकार का प्रयोग करेंगे।