फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur Bushahar News: कांग्रेस ने प्रतिभा सिंह के ननखड़ी दौरे को लेकर तैयार की रूपरेखा

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


ननखड़ी (रामपुर बुशहर)। ननखड़ी में आयोजित कांग्रेस पार्टी की बैठक में लोकसभा चुनावों को लेकर मंथन किया गया। ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष सतीश वर्मा की अध्यक्षता में बैठक आयोजित हुई। ननखड़ी जोन अध्यक्ष सुदेश कायथ विशेष रूप से मौजूद रहे। बैठक में मंडी संसदीय क्षेत्र के कांग्रेस उम्मीदवार विक्रमादित्य सिंह को भारी मतों से जीत दिलवाने के लिए संकल्प लिया गया। वहीं कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष प्रतिभा सिंह के प्रस्तावित ननखड़ी दौरे को लेकर विस्तार से चर्चा करने के बाद रूपरेखा तैयार की गई। दौरे को सफल बनाने के लिए कार्यकर्ताओं को आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए गए। अनुसूचित जाति विभाग अध्यक्ष चुन्नीलाल विभिन्न गांव का दौरा कर पोलिंग बूथ को मजबूत करने पर बल दिया। बैठक में यूथ की कार्यशाला ननखड़ी में करवाने को लेकर चर्चा की गई। इस मौके पर जिला परिषद सदस्य हुकम चंद, संजीव खूंद, राजेंद्र चौहान, गोपाल मेहता, लाल चंद मेहता और रमेश चंद सहित अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें