फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur Bushahar News: कांग्रेस ने लोकसभा चुनावों को लेकर बनाई रणनीति

विज्ञापन
विज्ञापन
ब्लॉक कांग्रेस कमेटी ने की बैठक में मंडी संसदीय क्षेत्र से प्रत्याशी विक्रमादित्य सिंह को बढ़त दिलाने पर किया मंथन
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

रामपुर बुशहर। लोकसभा चुनाव में मंडी सीट से कांग्रेस के प्रत्याशी विक्रमादित्य सिंह रिकॉर्ड मतों से जीत दर्ज करेंगे। रामपुर विधानसभा क्षेत्र से विक्रमादित्य सिंह को 30,000 की लीड दिलाई जाएगी। यह बात शनिवार को ब्लॉक कांग्रेस कमेटी रामपुर की बैठक में अध्यक्ष सतीश वर्मा ने कही। पदम पैलेस रामपुर में लोकसभा चुनाव को लेकर ब्लॉक कांग्रेस रामपुर की ओर से बैठक का आयोजन किया गया। ब्लॉक अध्यक्ष सतीश वर्मा ने इसकी अध्यक्षता की। बैठक में लोकसभा चुनाव को लेकर रणनीति तैयार की गई। इसमें विभिन्न संगठनों को दायित्व सौंपे गए। वर्मा ने कहा कि मंडी लोकसभा सीट पर रामपुर की जनता इस बार अहम रोल निभाएगी। पहली बार है जब विक्रमादित्य सिंह अपने दिवंगत पिता वीरभद्र सिंह की लोकसभा की विरासत को आगे बढ़ाएंगे। उन्होंने कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह ने भी जब पहला लोकसभा चुनाव लड़ा था, तो उन्हें भी रिकाॅर्ड वोट पड़े थे। ऐसे में इस बार भी इतिहास दोहराया जाएगा। रामपुर में कांग्रेस पार्टी एकजुट है और बूथ स्तर पर कार्य करेगी। उन्होंने कहा कि पार्टी में किसी तरह का मनमुटाव नहीं है और सभी मिलकर काम करेंगे। वहीं प्रदेश सरकार की जन कल्याणकारी योजनाओं को भी जनता तक पहुंचाएंगे। बैठक में ब्लॉक कांग्रेस जोन प्रभारी सुदेश कायथ, वीरभद्र कायथ, खेलचंद नेगी, पंकज बराड़, संजय मेहता, अधिवक्ता डीडी कश्यप, भूपेश धीमान और देशरत्न सहित अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें