संवाद न्यूज एजेंसी
चौपाल (रोहड़ू)। लोकसभा चुनाव में हर मतदाता की भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए चौपाल विधानसभा क्षेत्र में स्वीप गतिविधियां आयोजित की जा रही है। इसी कड़ी में ग्राम पंचायत पौडिया में स्वीप कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसमें तहसील कल्याण अधिकारी चौपाल आशा तोमर ने सघन मतदाता जागरुकता एवं पंजीकरण अभियान के तहत लोगों को मतदान करने के लिए जागरूक किया। इस अवसर पर स्कूल के विद्यार्थियों ने जागरुकता रैली निकाली। इस दौरान मतदान संबंधित शपथ भी दिलाई गई। उन्होंने लोगों से अपील की कि सजग मतदाता बनते हुए अपना वर्तमान और भविष्य को मतदान के माध्यम से संवारे।