फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur Bushahar News: पहले दिन 164 प्लॉटों की हुई नीलामी

विज्ञापन
विज्ञापन
अंतरराष्ट्रीय लवी मेले के लिए पहुंच गए किन्नौर जिले के व्यापारी, मिठाइयों की दुकानें भी सजीं
विज्ञापन

प्रदेश के अलावा बाहरी राज्यों से भी पहुंच रहे व्यापारी, बढ़ने लगी रौनक
संवाद न्यूज एजेंसी
रामपुर बुशहर। 11 से 14 नवंबर तक आयोजित किए जाने वाले अंतरराष्ट्रीय लवी मेले के लिए व्यापारियों ने अभी से ही डेरा डाल दिया है। मेला मैदान में किन्नौर जिले के व्यापारियों ने स्टॉल लगाना शुरू कर दिया है। वहीं एनएच पांच के आसपास दुकानदारों ने मिठाइयों की दुकानें सजा दी हैं। राष्ट्रीय उच्च मार्ग के बाहर से आने वाले व्यापारियों ने सामान बेचने के लिए दुकानों का स्थान चयन कर वहां पर निशान लगाने शुरू कर दिए हैं, जिससे उन्हें बाद में किसी प्रकार की कोई परेशानी न हो, वहीं मंगलवार को प्रशासन ने तहसीलदार ननखड़ी गुरमीत नेगी के अध्यक्षता में एनएच पांच के किनारे प्लॉटों का आवंटन शुरू किया गया। इसमें हिमाचल के अलावा विभिन्न प्रदेशों के व्यापारियों ने बढ़चढ़ कर भाग लिया। प्रशासन ने पहले दिन एनएच पांच के आसपास 164 प्लाटों का आवंटन किया गया जबकि अन्य प्लॉटों का आवंटन बुधवार को किया जाएगा। इसके अलावा मेला मैदान में भी प्लॉटों का आवंटन किया जाएगा। तहसीलदार ननखड़ी गुरमीत नेगी ने बताया कि अंतरराष्ट्रीय लवी मेले को लेकर मंगलवार को 164 प्लॉटों का आवंटन हुआ है। बुधवार को भी प्लॉट आवंटन किया जाएगा। उन्होंने कहा कि प्लॉटों की नीलामी के दौरान 12 से लेकर 14 हजार प्रति दुकानों की नीलामी हुई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें