फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur Bushahar News: 12/20 क्षेत्र की सड़कों की सुधरे हालत, सुदृढ़ हो बिजली व्यवस्था

विज्ञापन
विज्ञापन
सेवानिवृत्त कर्मचारियों की बैठक में उठे सड़क और बिजली और मूलभूत सुविधाओं के मुद्दे
विज्ञापन


डंसा से 12/20 क्षेत्र के लिए विद्युत लाइन बिछाने का मुद्दा भी उठाया

संवाद न्यूज एजेंसी

रामपुर बुशहर। उपमंडल रामपुर के 12/20 क्षेत्र के सेवानिवृत्त कर्मचारियों ने प्रदेश सरकार और लोनिवि से क्षेत्र की विभिन्न सड़कों की दयनीय हालत को सुधारने की मांग उठाई है। क्षेत्र में विद्युत व्यवस्था सुधारने के लिए समिति ने दूसरे विद्युत फीडर से क्षेत्र को जोड़ने का मुद्दा भी उठाया है। 12/20 सेवानिवृत्त कल्याण समिति की त्रैमासिक बैठक देवठी में आयोजित हुई। इसकी अध्यक्षता समिति के अध्यक्ष एनडी बेश्टू ने की। बैठक में मौजूद सदस्यों ने लालसा-डंसा-बाहलीधार मार्ग को पक्का करने की मांग रखी। उन्होंने कहा कि इस सड़क से क्षेत्र के किसानों और बागवानों सहित हजारों ग्रामीणों को लाभ मिलता है। उन्होंने लोक निर्माण विभाग से आने वाले सेब सीजन से पूर्व सड़क को पक्का करने की मांग की है। इसके अलावा समिति ने क्षेत्र की महत्वपूर्ण सड़क देवठी-दारनघाटी-मशनू, भेवला-कूहल-दारनघाटी मार्ग को पक्का करने, ढिवरी सड़क, देवठी तक संपर्क करने, कूहल में तीन वर्ष से अधर में लटके सामुदायिक भवन का कार्य को जल्द पूरा करने की मांग उठाई। इसके साथ ही विद्युत बोर्ड से डंसा से 12/20 क्षेत्र के लिए विद्युत लाइन बिछाने का मुद्दा भी बैठक में खूब उठा। सेवानिवृत्त कर्मचारियों ने प्रदेश सरकार और संबंधित विभागों से उक्त मांगों पर जल्द उचित कार्रवाई करने की मांग उठाई। बैठक के बाद आईसीआई बैंक देवठी क्षेत्रीय प्रबंधक शिमला डिंपल गुलेरिया ने सदस्यों को बैठक से जुड़ी विभिन्न योजनाओं की जानकारी भी दी। इस मौके पर शिव राम शर्मा, दुर्गा सिंह चौहान, देवी दास, तारा चंद, वीएस चौहान, मुर्त सिंह नेगी, मुर्तलाल, संत लाल सहित अन्य पेंशनर मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें