संवाद न्यूज एजेंसी
रामपुर बुशहर। 28 दिसंबर को 11:00 बजे कार्यालय अधीक्षक डाकघर रामपुर डाक मंडल में पेंशन अदालत का आयोजन किया जाएगा। इसमें क्षेत्र के पेंशनरों और पारिवारिक पेंशन भोगियों की पेंशन संबंधित शिकायतें सुनी जाएंगी साथ ही शिकायतों का निवारण किया जाएगा। डाक और परिवारिक पेंशन भोगियों को पेंशन से संबंधित कोई भी शिकायत हो तो वे उसे कार्यालय अधीक्षक डाकघर रामपुर मंडल को 27 दिसंबर तक भेज सकते हैं।