संवाद न्यूज एजेंसी
रिकांगपिओ (किन्नौर)। नेहरू युवा केंद्र किन्नौर ने राजकीय महाविद्यालय रिकांगपिओ में राष्ट्रीय सेवा योजना के सहयोग से जिला स्तर पर लाल बहादुर शास्त्री की जीवनी और शिक्षाओं पर भाषण प्रतियोगिता का आयोजन किया। प्रतियोगिता में पायल ने पहला स्थान हासिल किया। इसके अलावा आकांक्षा ने दूसरा और आंचल ने तीसरा स्थान पाया। प्रथम विजेता को राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में वर्चुअल हिस्सा लेने का मौका मिलेगा। राज्य स्तर पर प्रथम विजेताओं में से पूरे देश से 25 युवाओं का चयन किया जाएगा, जिन्हें राष्ट्रीय स्तर पर प्रधानमंत्री की उपस्थिति में भारतीय संसद में भाग लेने का अवसर मिलेगा। यह कार्यक्रम सहायक प्रो. शांता कुमार की अध्यक्षता में संपन्न हुआ। उन्होंने कहा कि नेहरू युवा केंद्र होनहार युवाओं के लिए कई तरह से अवसर प्रदान कर रहा है।