संवाद न्यूज एजेंसी
रामपुर बुशहर। भारतीय रिजर्व बैंक शिमला और यूको बैंक द्वारा संचालित, अरावली नहान संगठन के सहयोग से नारकंडा में शुक्रवार को एक दिवसीय शिविर का आयोजन किया गया। नारकंडा ब्लॉक की पाउचि पंचायत के वित्तीय साक्षरता केंद्र आयोजित शिविर में क्षेत्र की महिला मंडल पाउचि की महिलाओं को बैंक की विभिन्न योजनाओं के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई। फील्ड ट्रेनर पूनम शर्मा ने बताया कि नाबार्ड और अरावली के सहयोग से चल रही विभिन्न बैंक योजनाओं के बारे में विस्तृत जानकारी प्रदान की। इसके अलावा ऑनलाइन होने वाली धोखाधड़ी से बचाव, डिजिटलाइजेशन और बैंक की स्कीमों के बारे में बताया गया।