संवाद न्यूज एजेंसी
रोहडू। राकेश शर्मा को पार्ट टाइम मल्टी टास्क वर्कर यूनियन जिला शिमला इकाई का अध्यक्ष चुना गया है। बैठक में उन्होंने पुरानी कार्यकारिणी को भंगकर नई कार्यकारिणी का भी सर्वसम्मति से विस्तार किया है। रविवार को जिला इकाई की बैठक प्रदेश वरिष्ठ उपाध्यक्ष की अध्यक्षता में की गई। इसमें उपस्थित सदस्यों ने आरोप लगाया कि चुनाव को सात महीने बीतने के बाद संगठन की गतिविधियों को लेकर कोई बैठक नहीं की जा रही। इसको देखते हुए उन्होंने पुरानी कार्यकारिणी को भंगकर नई कार्यकारिणी का गठन किया है। बैठक में तय किया गया कि पुराने अध्यक्ष को जिला कार्यकारिणी से बाहर किया गया है इस प्रस्ताव पर ब्लॉक अध्यक्ष और जिला कार्यकारिणी के सभी सदस्यों ने सहमति व्यक्त की। संगठन की नई जिला इकाई में विजय कुमार उपाध्यक्ष, बंटी उपप्रधान, नरेश कुमार महासचिव, सीता देवी सचिव, राजकुमार सहसचिव, मीठू राम माेलटा मुख्य कोषाध्यक्ष , रीना सह कोषाध्यक्ष, त्योति किरण मीडिया प्रभारी, रचाना प्रेस सचिव, मोहन मुख्य सलाहकार, शीशला नेगी उपसलाहकार, प्रकाश चंद सलाहकार, प्रधान डिंपल को चुना गया है। बैठक में जिला के पंद्रह ब्लाॅकों से अध्यक्ष, उपाध्यक्ष और सचिव ने उपस्थिती दर्ज करवाई।