भारतीय पैरामिलिट्री भूतपूर्व सैनिक समिति रामपुर की बैठक में विभिन्न मुद्दों पर हुई चर्चा
संवाद न्यूज एजेंसी
रामपुर बुशहर। केंद्र सरकार ने अभी तक भारतीय अर्धसैनिक बलों के भूतपूर्व सैनिकों को स्वास्थ्य भत्ता जारी नहीं किया है। यह भत्ता कम से कम 5,000 रुपये प्रति माह मिलना चाहिए। केंद्र सरकार से मांग है कि इस मामले को जल्द निपटाया जाए, जिससे क्षेत्र के हजारों पैरामिलिट्री के जवानों को इसका लाभ मिल सके। यह बात भारतीय पैरामिलिट्री भूतपूर्व सैनिक समिति रामपुर के अध्यक्ष एनडी वेष्टू ने रामपुर में आयोजित बैठक में कही। उन्होंंने कहा कि 2009 से लंबित महानिदेशालय भारत तिब्बत सीमा पुलिस और केंद्र सरकार से लगातार पत्राचार किया जा रहा है लेकिन यह मुद्दा अभी तक सरकार द्वारा नहीं माना गया है, जो दुर्भाग्यपूर्ण है। इसके अलावा अतिरिक्त पेंशन का लाभ अभी तक स्वीकृत नहीं हो सका है। 65 वर्ष पूरा होने पर 5 प्रतिशत, 70 वर्ष पर 10 प्रतिशत, 75 वर्ष पर 15 प्रतिशत और 80 वर्ष पूरा होने पर 20 प्रतिशत जो पेंशन देय है उसे शीघ्र जारी किया जाए। बैठक की अध्यक्षता एनडी वेष्टू ने की। इस मौके पर स्थानीय विधायक नंदलाल विशेष रूप से मौजूद रहे। उन्होंने कहा कि सैनिकों की विभिन्न समस्याओं को केंद्र सरकार और प्रदेश सरकार के समक्ष हमेशा उठाते रहेंगेे, जिससे पूर्व सैनिकों को पूरा लाभ मिल सके। बैठक में समिति ने कोषाध्यक्ष रतन चंद भारद्वाज और सहायक कोषाध्यक्ष अंलमदेव को नियुक्त किया गया है। इस दौरान जीत खिंगटा, दुर्गा सिंह चौहान, रतन चंद, मारदवाज, लेखराज मेहता, मस्तराम जिष्टू, रोशन चौहान, मोहन लाल नेगी, संसार दास कायथ, जयचंद नेगी और डालेम देव सहित अन्य उपस्थित रहे।