फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur Bushahar News: पांगी स्कूल के मेधावियों को किया सम्मानित

विज्ञापन
विज्ञापन
मंत्री जगत सिंह नेगी ने पारितोषिक वितरण समारोह में बतौर मुख्यातिथि की शिरकत
विज्ञापन

बोलेख्शि क्षकों कमी को जल्द दूर करने का किया जाएगा प्रयास
संवाद न्यूज एजेंसी
रिकांगपिओ (किन्नौर) राजकीय आदर्श वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय कल्पा में रविवार को वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह का आयोजन किया गया। इसमें वर्षभर में शैक्षणिक और खेल गतिविधियों में अव्वल रहने वाले मेधावियों को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में बतौर मुख्यातिथि जगत सिंह नेगी मौजूद रहे। इस अवसर पर राजस्व मंत्री ने कहा कि छात्रों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्रदान करने और शिक्षकों की कमी को पूरा करने के लिए प्रारंभिक शिक्षा विभाग में टीजीटी और अन्य श्रेणियों के 5,291 रिक्त पदों को भरा जाएगा। इसके अलावा प्रदेश सरकार ने एसएमसी शिक्षकों के मानदेय को 1 अप्रैल, 2023 से 2,000 रुपये प्रतिमाह बढ़ाने और शिक्षा विभाग में कार्यरत अंशकालिक जलवाहकों के मानदेय को 1 अप्रैल, 2023 से 3,900 रुपये से बढ़ाकर 4,400 रुपये प्रतिमाह करने का निर्णय लिया है। उन्होंने कहा कि महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना मनरेगा कांग्रेस की केंद्र सरकार द्वारा शुरू की गई ग्रामीण क्षेत्रों में सुनिश्चित रोजगार देने के लिए सफल और लोकप्रिय है। हमारी सरकार ने जनजातीय क्षेत्रों में मिलने वाली मनरेगा दिहाड़ी को 266 रुपये से बढ़ाकर 294 रुपये किया है। मनरेगा मज़दूरों, जिनमें करीब 65 प्रतिशत महिलाएं हैं, को इस बढ़ी हुई दिहाड़ी का लाभ मिल रहा है। पारितोषिक वितरण समारोह में छठी कक्षा की साक्षी, दुर्गन, गुंजन, सातवीं कक्षा की अलीना, करुणा, करिश्मा, आठवीं कक्षा के दिव्यांश, आयुषी और नैतिक को सम्मानित किया गया। इसके अलावा नौवीं कक्षा की शिखा, शैरन भंडारी और स्वस्तिका, दसवीं कक्षा के कर्मा शेरपा, साक्षी, ग्यारहवीं कक्षा कला संकाय की अमृता नेगी, ओशिता और अरमान सोखल को नवाजा गया। इसके अलावा ग्यारहवीं कक्षा विज्ञान संकाय कक्षा के ईशा, आशुतोष, सुनीता, ग्यारहवीं कक्षा वाणिज्य संकाय के प्रीतम, रेखा, प्रियंका और सरिता को सम्मानित किया गया। कल्पा स्कूल के बारहवीं कला संकाय की आरुषि, विक्रांत और कशिश को भी सम्मानित किया गया। बारहवीं विज्ञान संकाय के हर्ष, विजेंदर कुमार और वरुण ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। बारहवीं वाणिज्य कक्षा की दीप्ति, अनजाना और वंश को नवाजा। राजन और शकुंतला को सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी के पुरस्कार से सम्मानित किया गया। अरमान सोखल को सर्वश्रेष्ठ छात्र और अमृता को सर्वश्रेष्ठ छात्रा का सम्मान मिला। राजस्व मंत्री ने स्कूल को खेलकूद एवं अन्य गतिविधियों के लिए एक लाख रुपये देने की घोषणा की। उन्होंने कहा कि जिले स्कूलों में लोक वाद्ययंत्रों को बढ़ावा देने के लिए वाद्ययंत्र प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा। इसके लिए बजट का प्रावधान प्रदेश सरकार करेगी। जिला किन्नौर के स्कूलों में पढ़ाई में गुणवक्ता लाने के लिए उपनिदेशक उच्च शिक्षा किन्नौर को अध्यापकों के लिए सेमिनार आयोजित करने के लिए भी कहा। इस दौरान कल्पा स्कूल की प्रधानाचार्य चंद्रावती ने विद्यालय की वार्षिक रिपोर्ट भी प्रस्तुत की।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें