फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

समाज सेवा और राष्ट्र निर्माण में भागीदारी सुनिश्चित करें विद्यार्थी : कश्मीर चंद

विज्ञापन
विज्ञापन
शिविर के समापन समारोह में स्वयंसेवियों ने रंगारंग प्रस्तुतियों से मोहा मन
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

रामपुर बुशहर। राजकीय उत्कृष्ट वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला झाकड़ी में आयोजित सात दिवसीय एनएसएस शिविर का सोमवार को समापन हो गया है। समारोह में स्कूल प्रधानाचार्य कश्मीर चंद बतौर मुख्यातिथि मौजूद रहे। एनएसएस कार्यक्रम अधिकारी अशोक रांझा ने बताया कि शिविर में 24 स्वयंसेवी विभिन्न गतिविधियों से रूबरू हुए। शिविर के दौरान स्वयंसेवियों ने पाठशाला का सौंदर्यीकरण किया और आसपास के क्षेत्रों में सफाई अभियान चलाकर स्वच्छता का संदेश दिया। मुख्यातिथि ने संबोधन में एनएसएस स्वयंसेवियों और स्कूल के अन्य विद्यार्थियों को हमेशा समाज सेवा और राष्ट्र निर्माण के कार्य में तत्पर रहने का संदेश दिया। इस मौके पर महिला एनएसएस कार्यक्रम अधिकारी निर्मला सुनेल सहित कई अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें