फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur Bushahar News: शिविर में 100 एनएसएस स्वंयसेवियों ने लिया भाग

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


रोहड़ू। राजकीय महाविद्यालय सीमा में शनिवार को सात दिवसीय विशेष शिविर का आरंभ हो गया है। इसके शुभारंभ अवसर पर डॉ. गोपाल दत्त शर्मा ने बतौर मुख्यातिथि उपस्थित हुए। इस मौके पर महाविद्यालय के प्राचार्य भूपिंदर सिंह ठाकुर, कार्यक्रम अधिकारी डॉ. उमेश नारटा और प्रॉ. संधिरा उपस्थित रहीं। इसके बाद स्वयंसेवियों ने एनएसएस का लक्ष्यगीत गाया। सात दिवसीय शिविर में काॅलेज के 100 स्वयंसेवी भाग ले रहे हैं। मुख्यातिथि डॉ गोपाल दत्त शर्मा ने अपने वक्तव्य से स्वयंसेवियों को राष्ट्र के प्रति समर्पित रहने, संगठित होकर कार्य करने, निस्वार्थ होकर कार्य करने और सदैव सामाजिक कार्य के लिए तत्पर रहने के लिए प्रोत्साहित किया। शिविर के दौरान खेल प्रतियोगिता, युवा संवाद और जैम सेशन के साथ-साथ रक्तदान शिविर का आयोजन भी किया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें