फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur Bushahar News: टिक्कर में स्वंयसेवियों ने पहाडी नाटियों से बांधा समां

विज्ञापन
विज्ञापन
वरिष्ठ माध्यमिक स्कूल में एनएसएस का सात दिवसीय शिविर संपन्न
विज्ञापन



संवाद न्यूज एजेंसी

रोहड़ू। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्दालय टिक्कर की राष्ट्रीय सेवा योजना ईकाई का सात दिवसीय शिविर वीरवार को संपन्न हो गया है। समारोह की अध्यक्षता स्कूल के प्रधानाचार्य लोकेश पारिख ने की। इस मौके पर एसएमसी के अध्यक्ष दामोदर दास जगिठथा बतौर मुख्यातिथि उपस्थित रहे। इस दौरान स्वंयसेवियों ने पहाड़ी नाटियों की प्रस्तुतियाें से खूब समां बांधा। कार्यक्रम का शुभारंभ वंदेमातरम गीत के साथ किया गया। इसमें 20 स्वयंसेवकों ने भाग लिया। इसमें एकल नृत्य, एनएसएस गीत, नशे पर आधारित लघु नाटिका और नाटियों की प्रस्तुतियां दी गईं। कार्यक्रम के अंत में मुख्यातिथि ने स्वयंसेवकों को पुरस्कृत किया। एनएसएस कार्यक्रम अधिकारी संजय चौहान ने मंच का संचालन किया। महिला एनएसएस कार्यक्रम अधिकारी सुमन मांटा ने सात दिवसीय शिविर की रिपोर्ट पढ़ी। इस अवसर पर सभी शिक्षक उपस्थित रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें