फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur Bushahar News: नित्थर से आ रही बस तांदी में हुई खराब, पैदल गंतव्य तक पहुंचे यात्री

विज्ञापन
विज्ञापन
आए दिन बसों के खराब होने से लोगों में रोष, खटारा बसों के चलने से हजारों यात्रियों की जान से किया जा रहा खिलवाड़
विज्ञापन

लोगों ने एचआरटीसी से बसों को दुरुस्त करने की उठाई मांग

संवाद न्यूज एजेंसी

नित्थर (कुल्लू)। एचआरटीसी रामपुर डिपो की बसें आए दिन रास्तों में खराब हो रही हैं। इसका खामियाजा बसों में सफर करने वाले हजारों यात्रियों को झेलना पड़ रहा है। वहीं खटारा बसों में सफर करने से हर समय यात्रियों की जान जोखिम में पड़ी रहती है। इसको लेकर क्षेत्र की जनता में एचआरटीसी और सरकार के प्रति भारी रोष है। बुधवार को नित्थर-सराहर रूट पर चलने वाली बस तांदी में खराब हो गई। इसके कारण लोगों को भारी समस्या का सामना करना पड़ा। ऐसा पहली बार नहीं हुआ बल्कि आए दिन बसें ग्रामीण रूटों में बीच रास्ते में खराब हो जाती है। ऐसे में सवारियों को आगे का सफर पैदल ही तय करना पड़ता है। लोगों का कहना है कि रामपुर डिपो में सभी बसें खटारा हैं या फिर आनी के ग्रामीण रूटों पर जानबूझकर कर ऐसी बसें भेजी जा रही हैं। वहीं आनी के विभिन्न स्थानों में एक के बाद एक बसें खराब होने से यात्रियों को भारी परेशानियों से दो-चार होना पड़ रहा है। एचआरटीसी की खटारा बसों की वजह से हजारों यात्रियों की जिंदगी से खिलवाड़ किया जा रहा है। स्थानीय निवासी रवींद्र, सीमा, सुनील, शोभाराम, रमा देवी, सुमन लाल, लोकेश और सुषमा देवी सहित अन्य ग्रामीणों ने कहा कि एचआरटीसी के रामपुर डिपो प्रबंधन नित्थर क्षेत्र को खटारा बसें भेजने का सिलसिला थमने का नाम ही नहीं ले रहा है। स्कूल और कॉलेजों के बच्चों सहित कर्मचारियों को आधे रास्ते से गंतव्य स्थानों तक मुश्किलों से पहुंचना पड़ता है। आए दिन पथ परिवहन निगम रामपुर की बसें हर जगह हांफ रही हैं। इस वजह से सैकड़ों यात्रियों को भारी असुविधा का सामना करना पड़ता है। क्षेत्र के लोगों ने बसों के जल्द दुरुस्त करने की मांग की है।
कोट्स
तकनीकी खराबी आने से बस गंतव्य तक नहीं पहुंच पाई है। बसों का पूरी तरह निरीक्षण कर भेजा जा रहा है।
अतुल गुप्ता, आरएम, रामपुर डिपो
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें