संवाद न्यूज एजेंसी
रामपुर बुशहर। राजकीय महाविद्यालय निरमंड में सात दिवसीय राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) के स्वयंसेवियों ने निरमंड के ऐतिहासिक प्राचीन अंबिका माता मंदिर परिसर की साफ-सफाई कर स्वच्छता का संदेश दिया। कॉलेज में सात दिवसीय विशेष शिविर का आयोजन किया जा रहा है। इसमें पांचवें दिन विभिन्न गतिविधियों का आयोजन किया गया। शैक्षणिक कार्यक्रम में कॉलेज प्राध्यापक सूद और प्रियंका ठाकुर ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की। उन्होंने संबोधन में स्वयंसेवियों को बेहतर संचार और वैज्ञानिक सोच विकसित करने पर जोर दिया। एनएसएस कार्यक्रम अधिकारी प्रो. राहुल शर्मा ने अतिथियों का शिविर में आने के लिए आभार व्यक्त कर स्मृति चिह्न भेंट किया।