फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur Bushahar News: विजेताओं को किया सम्मानित

विज्ञापन
विज्ञापन
बूढ़ी दिवाली उत्सव पर आयोजित प्रतियोगिता के विजेताओं को एसडीएम मनमोहन ने नवाजा
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
निरमंड (कुल्लू)। ऐतिहासिक बूढ़ी दिवाली निरमंड में विभिन्न प्रतियोगिताओं के विजेताओं को एसडीएम निरमंड मनमोहन ने सम्मानित किया। इस मौके पर एसडीएम मनमोहन ने बताया कि महिलाओं का हमारी समृद्ध संस्कृति के संरक्षण व संवर्धन में अहम भूमिका है। उन्होंने बताया कि कुल्लू जिले के उपमंडल निरमंड में बूढ़ी दिवाली का ऐतिहासिक महत्व है। यह मेला हमारी समृद्ध संस्कृति के संरक्षण और संवर्धन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। साथ ही युवाओं को भी इससे रूबरू करवाता है। उन्होंने कहा कि महिला मंडलों की लोक नृत्य प्रतियोगिता में महिलाओं ने विलुप्त हो रहे लोक गीतों और पारंपरिक नाटी का प्रदर्शन किया। इस दौरान उपमंडल स्तरीय रेडक्रॉस समिति निरमंड ने रक्तदान शिविर का आयोजन भी किया। उन्होंने कहा कि पीड़ित मानवता की सेवा के लिए निरमंड में रेडक्रॉस सोसायटी का गठन किया गया है। लोगों से भी पीड़ित मानवता की सेवा के लिए रेडक्रॉस समिति से जुड़ने का आह्वान किया। मनमोहन सिंह ने इस अवसर पर आयोजित विभिन्न प्रतियोगिताओं के विजेताओं को सम्मानित किया। इस अवसर पर नगर पंचायत निरमंड की अध्यक्ष ममता रानी, तहसीलदार जयगोपाल शर्मा, खंड विकास अधिकारी निरमंड और स्थानीय पंचायत प्रधान सहित अन्य उपस्थित थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें