संवाद न्यूज एजेंसी
नित्थर(कुल्लू)। शहीद डोला राम वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय नित्थर के समीप निजी बस और जीप के बीच भिड़ंत होने का मामला सामने आया है। इस टक्कर में दोनों वाहनों को काफी नुकसान पहुंचा है। गनीमत रही कि इस हादसे में यात्रियों को किसी प्रकार की चोटें नहीं आई हैं। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची लेकिन दोनों पक्षों ने आपस में समझौता कर लिया, जिससे मामला दर्ज नहीं हुआ। जानकारी के अनुसार नित्थर उपतहसील के शहीद डोला राम वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय नित्थर के साथ लटेर मोड़ के पास निजी और दूध की सप्लाई लेकर जा जीप टक्कर हो गई। बताया जा रहा है कि नित्थर के सराहर के लिए जा रही बस का ब्रेक न लगने से यह हादसा पेश आया। दोनों वाहनों की टक्कर में बस की सवारियां बुरी तरह से सहम गई लेकिन गनीमत रही कि यात्री पूरी तरह से सुरक्षित हैं। पुलिस चौकी प्रभारी नित्थर देवेंद्र वर्मा ने बताया कि बस और जीप के बीच समझौता हो है। इस कारण मामला दर्ज नहीं हुआ है। हादसे में जानमाल का नुकसान नहीं हुआ है।