फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur Bushahar News: तीसरे दिन यातायात के लिए बहाल हुआ नेशनल हाईवे-505

विज्ञापन
विज्ञापन
पूह खंड के डोगरी के पास भारी भूस्खलन बाधित था एनएच, पूह और काजा के हजारों लोगों ने ली राहत की सांस
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

पूह (किन्नौर)। किन्नौर जिले के दुर्गम क्षेत्र पूह खंड में भारी भूस्खलन से बाधित नेशनल हाईवे-505 तीसरे दिन बुधवार को यातायात के लिए बहाल हो गया है। सड़क बहाली के बाद पूह काजा से शिमला और शिमला से पूह काजा के लिए वाहनों की आवाजाही शुरू हो पाई। दो दिन से बंद नेशनल हाईवे के बहाल होने से पूह और काजा के हजारों लोगों ने राहत की सांस ली है। गौर हो कि देश के सीमांत क्षेत्र के हजारों लोगों को लाभान्वित करने वाला नेशनल हाईवे-505 सोमवार सुबह भारी भूस्खलन के कारण का डोगरी के पास अवरूद्ध हो गया था। भारी भूस्खलन से एनएच का करीब सौ मीटर हिस्सा भूस्खलन की चपेट में आ गया था। ऐसे में पूह और काजा जाने वाले हजारों यात्रियों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा था। हालांकि परिवहन निगम बस में यात्रियों को ट्रांसमिट कर भेज रहा था। वहीं एनएच के दोनों ओर कई वाहन भी फंसे हुए थे। इस वजह से कई लोगों को दिक्कतें झेलनी पड़ रही थी। सीमा सडक़ संगठन की छह मशीनों और दो दर्जन से अधिक मजदूरों ने युद्धस्तर पर कार्य करते हुए दो दिन के बाद एनएच से मलबा हटाकर यातायात को बहाल कर दिया। बुधवार सुबह करीब 10:00 बजे मार्ग को यातायात के लिए बहाल कर दिया गया। सीमा सड़क संगठन समदो के ओसी राजकुमार प्रकाश ने बताया कि एनएच-505 को यातायात के लिए बहाल कर दिया गया है। संगठन की छह मशीनों और दो दर्जन मजदूरों ने बाधित मार्ग को बहाल किया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें