फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur Bushahar News: नेरवा में लोकल रूटों पर बहाल नहीं हुई एचआरटीसी बस सेवा

विज्ञापन
विज्ञापन
नेरवा(रोहड़ू)। नेरवा डिपो के अंतर्गत नेरवा से शिमला सहित अन्य सभी लोकल रूटों पर बस सेवा नौ जुलाई से पूरी तरह ठप है। नेरवा डिपो के पच्चास रूट छह दिन से बंद पड़े हैं। वहीं विभिन्न ग्रामीण क्षेत्रों में एचआरटीसी की 28 बसें फंसी हुई हैं।
विज्ञापन


बुधवार से चौपाल से शिमला और शिमला से चौपाल तक चार चार बसें चलाई जा रही हैं। इसके अलावा नेरवा डिपो में पंद्रह बसें शनिवार से ही खड़ी हैं। सभी संपर्क मार्गों के बंद होने से एचआरटीसी के लंबे और लोकल 50 रूट बीते छह दिनों से बंद पड़े हैं। इस वजह से एचआरटीसी को रोजाना लाखों रुपये की चपत लग रही है।

नेरवा से शिमला के सीधे पांच रूट भी सड़क धंसने से बंद हैं। अड्डा इंचार्ज नेरवा राजिंद्र ने बताया कि शिमला के लिए चौपाल से चार बसें चल रही हैं, जबकि नेरवा में रेस्ट हाउस के समीप जमीन धंसने से शिमला के लिए बस सेवा बंद करनी पड़ी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें