फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur Bushahar News: मॉडल मेकिंग में अवनीश और आकाश अव्वल

विज्ञापन
विज्ञापन
राष्ट्रीय विज्ञान दिवस पर प्रतिभागियों ने विभिन्न स्पर्धाओं में दिखाई प्रतिभा
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

ठियोग (रामपुर बुशहर)। राजकीय महाविद्यालय ठियोग में बुधवार को विज्ञान संकाय विभाग ने राष्ट्रीय विज्ञान दिवस का आयोजन किया। कार्यक्रम में कॉलेज प्राचार्य डॉ. ललिता चंदन बतौर मुख्यातिथि मौजूद रहीं। इस अवसर पर राष्ट्रीय विज्ञान दिवस की थीम इंडीजीनस टेक्नॉलजी फॉर विकसित भारत विषय पर आधारित विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। इसमें मॉडल मेकिंग, पोस्टर मेकिंग, नारा लेखन और पावर प्वाइंट प्रजेंटेशन में छात्रों ने भाग लिया। मॉडल मेकिंग में अवनीश और आकाश ने पहला स्थान हासिल किया जबकि जतिन शर्मा दूसरे और उमेश तीसरे स्थान पर रहे। नारा लेखन स्पर्धा में प्रथम स्थान पर कर्ण जगलयक, दूसरा दिव्या डोगरा और तीसरा स्थान पर आकृति हेटा के नाम रहा। पोस्टर मेकिंग में प्रथम स्थान पर समीक्षा, दूसरे स्थान पर अदिति और तृतीय स्थान पर रंजना रहीं। महाविद्यालय प्राचार्य डॉ. ललिता चंदन ने विद्यार्थियों के प्रयास की सराहना की और भारत को विकसित राष्ट्र बनाने में स्वदेशी तकनीक के महत्व पर प्रकाश डाला। उन्होंने विजेता प्रतिभागियों को सम्मानित किया। इस अवसर पर डॉ. राकेश शर्मा, डॉ. विनय मोहन, डॉ. नीरज शर्मा, डॉ. निधि धतवालिया, डॉ. यश देश दुल्टा, डॉ. राजिंद्र प्रकाश, डॉ. विकास नाथन, डॉ. अनामिका और डॉ. चंद्रेश सहित अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें