फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur Bushahar News: नाथपा में भारी भूस्खलन से पांच घंटे अवरुद्ध रहा एनएच-5

विज्ञापन
विज्ञापन
हजारों लोगों को झेलनी पड़ी परेशानी, वांगतू-भावानगर मार्ग से हुई आवाजाही
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

सांगला (किन्नौर)। जिला किन्नौर के नाथपा में भारी भूस्खलन के कारण एनएच-5 छह घंटे तक अवरुद्ध रहा। मार्ग बहाल होने से हजारों लोगों को परेशानियों से जूझना पड़ा। एनएच बंद होने के कारण लोगों ने वांगतू से भावानगर होते ही आवाजाही की। जानकारी के मुताबिक नाथपा में बुधवार सुबह 6:00 बजे पहाड़ी से भारी भूस्खलन हो गया। इससे एनएच पर भारी भरकम मलबा जा गिरा और वाहनों की आवाजाही अवरुद्ध हो गई। सूचना मिलते ही एनएच प्राधिकरण की टीम ने मौके पर पहुंचकर एनएच को बहाल करने का कार्य युद्धस्तर पर शुरू किया। सुबह करीब 11:00 बजे प्राधिकरण ने नेशनल हाईवे को वाहनों की आवाजाही के लिए बहाल किया। मार्ग बहाल होते ही क्षेत्र के लोगों ने राहत की सांस ली। एनएच के कनिष्ठ अभियंता सतीश जोशी ने बताया कि भूस्खलन के कारण एनएच पांच पर भूस्खलन होने से वाहनों की आवाजाही प्रभावित हुई थी। अब मार्ग को यातायात के लिए बहाल कर दिया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें