फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur Bushahar News: नरैण के लोगों को बैंक की योजनाएं बताईं

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

नरैण (रामपुर बुशहर)। हिमाचल प्रदेश राज्य सहकारी बैंक शाखा नरैण में मंगलवार को एक दिवसीय वित्तीय साक्षरता शिविर का आयोजन किया गया। शिविर के दौरान क्षेत्र के लोगों को सरकारी बैंक की विभिन्न योजनाओं के बारे में जागरूक किया गया। शाखा प्रबंधक रोहित ने ग्रामीणों को सशक्त महिला ऋण योजना, सपनों का संचय जमा योजना, प्रधानमंत्री जीवन बीमा योजना और अन्य विभिन्न योजनाओं के बारे में विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने ग्रामीणों को ऑनलाइन होने वाली धोखाधड़ी और डिजिटल बैंकिंग के बारे में भी जागरूक किया गया। इस दौरान पंचायत प्रधान शिव राम, चरण दास, महेंद्र सिंह, गोविंद सिंह, सदीना लाल और सीमा देवी सहित अन्य ग्रामीण उपस्थित रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें