रामपुर बुशहर। रामपुर उपमंडल के नरसिंह मंदिर में बुधवार को नरसिंह जयंती पर भंडारे का आयोजन किया गया। इस भंडारे का आयोजन भीमाकाली मंदिर न्यास रामपुर ने करवाया। बुधवार को लोगों ने दिनभर भगवान नरसिंह के मंदिर में शीश नवाया। रामपुर और आसपास के सैकड़ों लोगों ने प्रसाद के रूप में भंडारा ग्रहण किया। इस दौरान भीमाकाली मंदिर न्यास रामपुर के सभी कर्मचारी उपस्थित रहे।