फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur Bushahar News: ननखड़ी तहसील की सभी सडक़ें अवरुद्ध, 50 ट्रांसफार्मर ठप

विज्ञापन
विज्ञापन
ननखड़ी (रामपुर बुशहर)। जिले में बारिश का दौर थमने का नाम नहीं ले रहा। भारी बारिश से ननखड़ी तहसील में सडक़, बिजली और पेयजल की समस्या गहरा गई है। हालत यह है कि तहसील की सभी सड़कें यातायात के लिए अवरुद्ध हो गई हैं। इसके चलते हजारों ग्रामीणों को आवाजाही करना मुश्किल हो गया है।
विज्ञापन


बिजली आपूर्ति का भी यही हाल है। कई पंचायतों में अंधेरा पसरा है। ननखड़ी उपमंडल में लोक निर्माण विभाग को करीब 12 करोड़ रुपये का नुकसान हो चुका है। ननखड़ी तहसील में इस वर्ष बारिश ने काफी नुकसान पहुंचाया है। कई घर खतरे की जद में आ गए हैं। इससे कई लोग बेघर हो गए हैं। बार-बार हो रही बारिश के कारण सड़कें बहाल करना विभाग के लिए भी परेशानियों भरा हो गया है।

तहसील की टूटूपानी-खदराला और नागाधार बड़ाच सड़कों को छोड़कर सभी सड़कें यातायात के लिए बाधित हैं। इसमें रामपुर-ननखड़ी, खड़ाहन खोलीघाट, खड़ाहन खड़ेला, ननखड़ी खमाडी, पांडाधार सुरड़बंगला, पांडाधार देलठ छलाण, अड्डू चेबड़ी, खनोग शोली, कुड़ीधार करांगला सड़क शामिल हैं। भारी बारिश के कारण सड़कों के कई स्थानों पर डंगे ध्वस्त हो गए हैं, जबकि कई स्थानों पर भूस्खलन की चपेट में आने से सड़कों का नामोनिशान तक मिट गया है।
विज्ञापन


ऐसे में तहसील के हजारों लोगों को आवाजाही करने में खासी परेशानियां झेलनी पड़ रही हैं। वहीं लोक निर्माण विभाग की मशीनें और मजदूर युद्धस्तर पर कार्य कर यातायात बहाली में जुटे हुए हैं, जबकि बार-बार हो रही बारिश से सड़क बहाली में दिक्कतें आ रही हैं।

बात करें बिजली आपूर्ति की तो तहसील की अधिकतर पंचायतों में बिजली गुल है। तहसील क्षेत्र में करीब 50 ट्रांसफार्मर ठप पड़े हैं। बिना बिजली ग्रामीणों के रोजमर्रा के कार्य तो प्रभावित हो ही रहे हैं, वहीं हजारों ग्रामीण अंधेरे में जीने को मजबूर हैं।


लोक निर्माण विभाग ननखड़ी के एसडीओ राहुल जंजीहा ने बताया कि ननखड़ी क्षेत्र की सडक़ों को बहाल करने के लिए 11 जेसीबी, एक एलएनटी, सात टिप्पर और 40 मजदूर युद्धस्तर पर कार्य कर रहे हैं। बार-बार हो रही बारिश के कारण सडक़ें बहाल करने में परेशानियां पेश आ रही हैं।


उधर, विद्युत बोर्ड रामपुर के एक्सईएन कुक्कू शर्मा ने बताया कि ननखड़ी तहसील में अब भी करीब 50 ट्रांसफार्मर बंद पड़े हैं। विद्युत बोर्ड की लाइनें कई जगह पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई हैं। बोर्ड के कर्मचारी जान की परवाह किए बगैर विद्युत आपूर्ति बहाल करने में जुटे हुए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें