फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur Bushahar News: लोक वाद्य वृंद से गूंजा रामपुर कॉलेज का सभागार

विज्ञापन
रामपुर कॉलेज में आयोजित युवा महोत्सव ग्रूप २ संगीत प्रतियोगिता के  तीसरे दिन कार्यक्रम पेश करते
विज्ञापन
लोक वाद्यवृंद में 15, लोकगीत में 46 और पाश्चात्य संगीत में 33 महाविद्यालयों ने दी प्रस्तुतियां
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

रामपुर बुशहर। राजकीय महाविद्यालय रामपुर बुशहर में आयोजित हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय युवा महोत्सव समूह-2 संगीत के तीसरे दिन प्रतिभागियों ने मनमोहक प्रस्तुतियां दीं। विभिन्न कॉलेजों से आए छात्रों ने लोक वाद्यवृंद में 15, लोकगीत में 46 और पाश्चात्य संगीत में 33 महाविद्यालयों के प्रतिभागियों ने प्रतिभा का प्रदर्शन किया। प्रतियोगिता में भाग लेने वाले महाविद्यालयों और प्रतिभागियों की संख्या में पिछले वर्ष की अपेक्षा अधिक है। प्रतियोगिता में 53 महाविद्यालयों के 655 प्रतिभागियों ने भाग लिया है। प्रतिभागियों ने 9 विधाओं में प्रतिभा का प्रदर्शन किया। रामपुर कॉलेज के प्राचार्य पंकज बसोतिया ने बताया कि सभी प्रतिभागी कार्यक्रम में बेहतरीन प्रस्तुतियां दे रहे हैं। कार्यक्रम में प्रतिभागियों की संख्या अधिक होने से प्रतियोगिता का समापन मंगलवार को होगा। इसमें स्थानीय विधायक नंदलाल विजेताओं को पुरस्कार देकर सम्मानित करेंगे। तीसरे दिन सोमवार को विशिष्ट अतिथि एसडीओ एनएच रामपुर करतार सिंह शर्मा और सुरेश कुमार विशेष अतिथि मौजूद रहे। इस मौके पर कॉलेज का अन्य स्टाफ भी मौजूद रहा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें