फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur Bushahar News: सोलन के साधुपुल में मोनलम जाप का होगा आयोजन

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

रिकांगपिओ (किन्नौर)। बौद्ध धर्म को मानने वालों के लिए 29 दिसंबर 2023 से 1 जनवरी 2024 तक रबतनलिंग बौद्ध मंदिर डोची साधुपुल में परम पूज्य खुनू रिन्पोछे जंगछुब भीमा के सौजन्य से मोनलम जंगचोद मोनलम छेनबो उपदेश और जाप का आयोजन किया जा रहा है। इसमें सर्व जीव जंतु और प्राणी के कल्याण के लिए मोनलम जाप किया जाएगा। यह जानकारी देते हुए लामा लोबजंग नेगी इंचार्ज रबतनलिंग मंदिर कमेटी डोची साधुपुल ने बताया कि बौद्ध श्रद्धालु मोनलम छेनबो में अधिक से अधिक संख्या में भाग लें। परम पूज्य खुनू रिन्पोछे द्वारा 1 जनवरी 2024 को दीघार्य अभिषेक दिया जाएगा। कार्यक्रम में सभी श्रद्धालुओं के भोजन और रहने का प्रबंध निशुल्क रबतनलिंग मंदिर कमेटी डोची में किया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें