फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur Bushahar News: ठियोग के विधायक ने सुनीं लोगों की समस्याएं

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


ठियोग (रामपुर बुशहर)। ठियोग कुमारसैन विस क्षेत्र के विधायक कुलदीप सिंह राठौर ने टियाली पंचायत में जाकर लोगों की समस्याओं को सुना। इस दौरान विधायक ने बिजली, पानी, शिक्षा और स्वास्थ्य जैसी मूलभूत सुविधाओं से जुड़ी समस्याओं को मौके पर निपटारा किया। इस मौके पर कई विभागों के अधिकारी भी मौजूद रहे। विधायक कुलदीप सिंह राठौर ने बताया कि जीत के बाद उन्होंने किसी तरह की टीम का गठन नहीं किया, बल्कि क्षेत्र की जनता से सीधे तौर पर संपर्क कर किया है। वह कोई वीआईपी नहीं है, बल्कि उनका अंदाज अलग है। उन्होंने बताया कि सोमवार से उन्होंने अपने विस क्षेत्र का दौरा शुरू किया है। जनता की समस्याओं को घरद्वार पर जाकर निपटाया जा रहा है। टियाली पंचायत पहुंचे विधायक का ग्रामीणों ने स्वागत किया और परेशानियों को रखा। इस मौके पर जिला परिषद सदस्य राजेश कंवर, मंडल अध्यक्ष नरेंद्र कंवर, कांग्रेस सेवादल अध्यक्ष राजेश शर्मा, पंचायत प्रतिनिधि सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें