संवाद न्यूज एजेंसी
ज्यूरी (रामपुर बुशहर)। विधायक आपके द्वार कार्यक्रम के तहत सोमवार को रामपुर विधानसभा क्षेत्र के विधायक नंदलाल ने गानवीं, लबाना सदाना और जगोरी क्षेत्र में दौरा किया। इस दौरान ग्रामीणों ने फूल-मालाओं से उनका स्वागत किया। विधायक नंदलाल ने लोगों की समस्याएं सुनीं और जल्द उनका समाधान करने का आश्वन दिया। कार्यक्रम में उन्होंने लोगों को प्रदेश सरकार की जन कल्याणकारी योजनाओं से भी अवगत करवाया। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार के कार्यकाल में हमेशा रामपुर विधानसभा क्षेत्र की अनदेखी हुई है। कांग्रेस सरकार बनते ही मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू की अध्यक्षता में पूरे प्रदेश में एक समान विकास हो रहा है। क्षेत्र की समस्याओं को प्रदेश सरकार के समक्ष उठाने का पूरा प्रयास करेंगे , जिससे क्षेत्र में समान विकास हो। इस मौके पर जनप्रतिनिधि और कांगेस के कार्यकर्ता मौजूद रहे।