फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur Bushahar News: एमएमए स्पर्धा के स्वर्ण पदक विजेता मार्शल खिमटा का जोरदार स्वागत

विज्ञापन
विज्ञापन
गांव पहुंचने पर महिलाओं और युवाओं ने बरसाए फूल
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

रामपुर बुशहर। दिल्ली में आयोजित मिक्स मार्शल आर्ट (एमएमए) प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक हासिल करने के बाद मार्शल खिमटा अपने गांव पहुंचे। यहां पहुंचने पर महिला मंडल और ग्रामीणों ने मार्शल की उपलब्धि पर कार्यक्रम का आयोजन किया। इसमें मार्शल का मफलर और फूलमालाएं पहनाकर गर्मजोशी से स्वागत किया गया। गौर हो कि रामपुर के छोटे से गांव छलावट के मार्शल खिमटा ने दिल्ली में आयोजित प्रतियोगिता में अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया है। युवा खिलाड़ी मार्शल खिमटा ने प्रतियोगिता में देशभर के खिलाड़ियों को पछाड़ते हुए स्वर्ण पदक अपने नाम किया। महिला मंडल भवन छलावट में आयोजित कार्यक्रम में भड़ावली पंचायत के वार्ड सदस्य केके चौहान बतौर मुख्यातिथि मौजूद रहे। उन्होंने युवा खिलाड़ी मार्शल को बधाई दी और कहा कि इस उपलब्धि पर आगामी 26 जनवरी को आयोजित होने वाले समारोह में पंचायत स्तर पर भी सम्मानित किया जाएगा, जिससे पंचायत के अन्य युवाओं की भी हौसला अफजाई हो सके। वहीं, महिला मंडल छलावट अध्यक्ष अनिता चौहान ने कहा कि मार्शल अन्य युवाओं के लिए प्रेरणास्रोत बनें हैं। सभी युवाओं को पढ़ाई के साथ-साथ खेलों में भी बढ़चढ़ कर भाग लेना चाहिए। उन्होंने कहा कि मार्शल ने न केवल अपने गांव, बल्कि प्रदेश का भी नाम भी चमकाया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें