संवाद न्यूज एजेंसी
रामपुर बुशहर। रामपुर खंड के मझेवली गांव के मार्शल नेगी ने सैनिक स्कूल प्रवेश परीक्षा उत्तीर्ण की है। मार्शल के सैनिक स्कूल में चयनित होने पर स्कूल और क्षेत्र में खुशी का माहौल है। मार्शल नेगी ने पिता सुभाष नेगी ने बताया कि छात्र का सैनिक स्कूल कपूरथला पंजाब के लिए चयन हुआ है। मार्शल ने पांचवीं तक की प्रारंभिक शिक्षा डीपीएस झाकड़ी से की है। उन्होंने कहा कि जेएनवी परीक्षा में मार्शल ने 21वां स्थान हासिल किया है। ऑल इंडिया सैनिक स्कूल में 300 में से 239 अंक प्राप्त किए हैं। मार्शल के पिता शिक्षक हैं। उन्होंने बेटे की उपलब्धि पर खुशी जाहिर की है।