फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur Bushahar News: विवेक हेड बॉय और आरुषी बनी हेड गर्ल

विज्ञापन
विज्ञापन
राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला मचोती में लोकतांत्रिक ढंग से हुए चुनाव
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी



रोहड़ू। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला मचोती में सोमवार को लोकतांत्रिक तरीके से हेड गर्ल एवं हेड बाॅय का चुनाव हुआ। इसमें स्कूल के सभी विद्यार्थियों ने भाग लिया। चुनाव में सबसे पहले नामांकन भरने की प्रक्रिया हुई। इसमें हेड बाॅय के लिए अर्जुन, राहुल और विवेक ने नामांकन भरा। इसमें विवेक को 50 मत, अर्जुन को 22 और राहुल को चार मत मिले। । विवेक को स्कूल का हेड बाॅय चुना गया, वहीं हेड गर्ल के लिए आरुषी और उपासना चौहान ने नामांकन भरा। आरुषी को 50 मत और उपासना को 26 मत मिले। इसमें आरुषी स्कूल की हेड गर्ल निर्वाचित हुईं। स्कूल की शिक्षिक संगीता चौहान ने पीठासीन अधिकारी, पूजा ठाकुर, संतोश कुमारी, रीता चौहान ने मतदान अधिकारी की भूमिका निभाई। इस अवसर पर स्कूल के प्रधानाचार्य सुभाष संघेल ने बताया कि इस तरह की चुनाव प्रणाली का आयोजन करने से लोकतंत्र का महत्व बढ़ता है। मतदान के महत्व को छात्र समझ सकते हैं। छात्रों को एक अच्छे नेता की भूमिका का पता चलता है। इस अवसर पर ईश्वर दास, अजय कुमार नेगी, दिनेश, प्रमोद हरटा, कमलजीत, राजीव कुमार, मीना कुमारी और चेतन वर्मा सहित अन्य उपस्थित रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें