संवाद न्यूज एजेंसी
चौपाल (रोहडू़)। विधानसभा क्षेत्र चौपाल से इस बार 82,532 मतदाता अपने मत का प्रयोग कर उम्मीदवारों के भाग्य का फैसला करेंगे। प्रशासन के मुताबिक इसमें 42,539 पुरुष, जबकि 39,993 महिला मतदाता शामिल हैं। इन मतदाताओं में 85 वर्ष की आयु से अधिक मतदाताओं की संख्या 668 है जबकि शारीरिक रूप से अक्षम व्यक्तियों की संख्या 1,205 है। एसडीएम चौपाल हेम चंद वर्मा ने बताया कि चौपाल विधानसभा के 152 बूथों पर मतदान होगा और प्रशासन पूरी तरह से चुनाव के लिए तैयार है। इसके लिए सभी तैयारियों को अंतिम रूप दिया जा चुका है। वर्ष 2019 के लोकसभा चुनाव में चौपाल विधानसभा क्षेत्र से 68 फीसदी मतदान हुआ था। वर्ष 2022 के विधानसभा चुनाव में 75 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया था। एसडीएम हेम चंद वर्मा ने चौपाल के सभी मतदाताओं से अपील की कि ज्यादा से ज्यादा संख्या में लोकतंत्र के इस पर्व में भाग लें।