फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur Bushahar News: विद्यार्थियों ने नाटियों ने बांधा समा

विज्ञापन
विज्ञापन
लिविंग वैल्यूज पब्लिक स्कूल चौपाल में धूमधाम से मनाया वार्षिक समारोह
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
नेरवा (रोहड़ू)। लिविंग वैल्यूज पब्लिक स्कूल चौपाल में वार्षिक पारितोषिक समारोह धूमधाम से मनाया गया। कार्यक्रम में विद्यार्थियों ने नाटी सहित अन्य प्रस्तुतियों से खूब वाहवाही लूटी। समारोह के बतौर मुख्यातिथि सेवानिवृत्त अधिकारी मोहर सिंह बेस्टा मौजूद रहे। अवंतिका और मेघा ने भजन पर नृत्य की सुंदर प्रस्तुति दी। गुंजन, सेजल, अंशुमन, अवनि, यशिका और आराध्या के अलावा छात्र-छात्राओं ने पंजाबी, पहाड़ी, राजस्थानी, भक्ति गानों पर नृत्य पेश कर जनसमूह का मनोरंजन किया। प्रधानाचार्य सुरेंद्र जुरटा ने स्कूल की गतिविधियों पर प्रकाश डाला और वार्षिक प्रगति रिपोर्ट पढ़ी। स्कूल के निदेशक विजय जुरटा ने कहा कि शिक्षा के क्षेत्र में करीब 20 वर्षों के कार्यकाल में उनका प्रयास रहा है कि एक ऐसी युवा पीढ़ी का निर्माण करें कि जो राष्ट्र भक्ति से ओत प्रोत, शारीरिक, प्राणिक, मानसिक, बौद्धिक एवं आध्यात्मिक दृष्टि से पूर्ण विकसित हो। कार्यक्रम के अंत में मुख्यातिथि मोहर सिंह बेस्टा ने शिक्षा के क्षेत्र में अव्वल रहे विद्यार्थियों को सम्मानित किया। इसमें पहली कक्षा के अमानत, हनीश, ऋषभ, दूसरी कक्षा के मानवी, यशिका, अष्वित, तीसरी कक्षा की सोनल, सृष्टि, अहाना, चौथी कक्षा के अश्विक, कार्तिक, सूर्यांश, पांचवीं कक्षा के सक्षम, सक्ष्य, लोवयांश, छठी कक्षा के आर्यन, चिराग, कृतिका, सातवीं कक्षा समर, जागृत, ईशान, आठवीं कक्षा के अवंतिका, आदित्य, मन्नत और नौवीं कक्षा के सुहाना और अनमोल शामिल रहे। इस अवसर पर पूर्व प्रधान प्रेमलता बेस्टा, चेतन वर्मा, वेद वर्मा और सुरेंद्र शर्मा सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें