फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur Bushahar News: रिकांगपिओ में अधिक दाम वसूलने पर काटे चालान

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

रिकांगपिओ (किन्नौर)। राज्यकर और आबकारी विभाग ने शुक्रवार को रिकांगपिओ बाजार में एमआरपी से अधिक मूल्य पर शराब बेचने वाले ठेकों के चालान किए। यह जानकारी जिला किन्नौर और स्पीति क्षेत्र के सहायक आयुक्त राज्य कर और आबकारी सुरेंद्र ठाकुर ने दी। उन्होंने बताया कि कई दिनों से एमआरपी से अधिक मूल्य पर शराब बेचने की शिकायतें आ रही हैं। इसको देखते हुए औचक निरीक्षण कर एमआरपी से अधिक मूल्य पर शराब बेचने वाले शराब ठेकेदारों के चालान किए गए। उन्होंने कहा कि विभाग द्वारा निर्धारित रेट लिस्ट सभी ठेकों पर होना अनिवार्य है। उन्होंने शराब कारोबारियों को हिदायत दी है कि भविष्य में एमआरपी से अधिक मूल्य पर शराब न बेची जाए। अगर कोई भी शराब कारोबारी दोषी पाया गया तो उसके खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें